संस्थापक प्रेरणास्रौत परम पूज्य पिता जी

तपोस्थली मटुक स्मारक महाविद्यालय वास्तव में एक ऐसा गुरुकुल है जहाँ विद्यार्थियों को गुरुता की ओर अग्रसर किया जाता है| महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर एक उच्च आदर्श की स्थापना कर सकें| समाज में राष्ट्र-प्रगति में अपना सक्रिय अंशदान कर सकें तथा अपने सपनो को मूर्तरूप प्रदान कर सकें|

स्वर्गीय इन्द्रदेव सिंह जी

संस्थापक

प्रबंधक की कलम से

मटुक स्मारक महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित तथा ख्यातिप्राप्त नाम है| इस महाविद्यालय की उत्तम शिक्षा पद्धति, योग्य एवं अनुभवी अध्यापक, स्तरीय अनुशासन व्यवस्था तथा व्यक्तित्व निर्माणकारी सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ इसे एक उत्तम शिक्षा संस्थान के रूप में स्थापित करती है| जहाँ एक ओर महाविद्यालय में परंपरागत विषयों का शिक्षण होता है, वहीं बी०ए०, एम०ए०, शिक्षा संकाय बी०एड० एवं योगा जैसे व्यावसायिक पाठयक्रमों का संचालन होता है|

ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह महाविद्यालय क्षेत्रीय युवाओं की उच्च तथा व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति करके उनमें वैश्विक उपयोगिता की वृद्धि करने में सहयोग प्रदान करता है| छात्र/छात्रों के सर्वागीण विकास के प्रति कटिबद्ध मटुक स्मारक महाविद्यालय अपनी “संस्कारित-शिक्षण-प्रणाली” हेतु निरन्तर प्रयत्नशील है|

श्रीमती इन्दू सिंह

प्रबन्धक

प्राचार्य की कलम से

उच्च शिक्षण संस्थान ज्ञान के परिमार्जन तथा व्यक्तित्व के सौंदर्यीकरण के केन्द्र होते है| मटुक स्मारक महाविद्यालय इस सिद्धांत के प्रति कटिबद्ध है| इस महाविद्यालय के योग्य एवं कर्मठ प्रवक्ता इस कार्य को निष्ठापूर्वक सम्पादित करते है|

संस्थापक महोदय की तपोस्थली मटुक स्मारक महाविद्यालय वास्तव में एक ऐसा गुरुकुल है जहाँ विद्यार्थियों को गुरुता की ओर अग्रसर किया जाता है| महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर एक उच्च आदर्श की स्थापना कर सकें| समाज में राष्ट्र-प्रगति में अपना सक्रिय अंशदान कर सकें तथा अपने सपनो को मूर्तरूप प्रदान कर सकें|

डॉ. संजय सिंह

प्राचार्य


Notice Board
  • 30/07/2020

    New Admission of session 2020- 2021 have been started.Limited seats are available. Hurry up

    Read more... 29/07/2020

    Due to Covid-19 All College campus are closed, Please Stay Home Stay Safe

    Read more...